छत्तीसगढ़न्यूज़

हर घर तिरंगा अभियान: महिला समूह तैयार कर रही झंडे

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

कलेक्टर श्रीमती साहू ने अभियान की तैयारी के लिए अधिकारियों को दिए हैं निर्देश

11 से 17 अगस्त तक चलेगा झंडा अभियान

रायगढ़, 6 अगस्त 2022/ आजादी की 75वीं वर्षगांठ को सम्पूर्ण भारतवर्ष में अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में हर नागरिक के मन में राष्ट्र और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ाने के लिए 11 से 17 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगाÓ अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान को सफल बनाने के लिए कलेक्टर श्रीमती रानू साहू के मार्गदर्शन में जिले में अभियान के लिए तैयारी की जा रही है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अबिनाश मिश्रा को अभियान के लिए जिला नोडल अधिकारी बनाया गया है।
महिला समूहों को भी अभियान से जोड़ा गया है। विकासखंडों में महिला समूह झंडे तैयार कर रही हैं। अभियान में नागरिकों की सहभागिता के साथ सभी शासकीय कार्यालयों व भवनों, उद्योगों, शैक्षणिक संस्थाओं में भी झंडा फहराया जाएगा। जिला पंचायत से प्राप्त जानकारी अनुसार इसमें 10 हजार 583 पंचायत वार्ड, 886 उचित मूल्य की दुकानों, 3 हजार 141 स्कूल, 3 हजार 408 आंगनबाड़ी केन्द्र, 367 वन प्रबंधन समिति, 395 प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, 117 बैंक शाखा, 192 आश्रम छात्रावास, 483 पटवारी व आरआई कार्यालय में झंडे फहराए जायेंगे। इसके साथ ही जिले के पुलिस थाना एवं चौकियों, सहकारी समितियों, धान खरीदी केंद्रों, जिले के उद्योगों व कॉलेजों में भी झंडा फहराया जाएगा। अभियान के लिए विविध प्रकार के आयोजन किए जायेंगे।
अभियान का हिस्सा बनकर हैं उत्साहित
हर घर तिरंगा अभियान के लिए पुसौर में परी स्व-सहायता समूह की महिलाएं झंडे तैयार कर रही हैं। समूह की 4 महिला सदस्य इस कार्य में लगी हुई है। ये महिलाएं बताती हैं कि वे अभियान का हिस्सा बन कर काफी उत्साहित हैं।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button