
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री परवेज मुशर्रफ (Pervez Musharraf) का निधन हो गया। पाकिस्तान मीडिया ने सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है। मुशर्रफ लंबे समय से बीमार चल रहे थे। दुबई के अस्पताल में उनका इलाज किया जा रहा था।
परवेज मुशर्रफ के कारण ही वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध की शुरुआत हुई थी। वर्ष 1999 में तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को बिना बताए ही उन्होंने युद्ध की शुरुआत की थी। मुशरर्फ ने नवाज शरीफ को अंधेरे में रखते हुए इस युद्ध का आगाज किया था, जिसका अंजाम पाकिस्तान की हार से हुआ था।
जानकारी के मुताबिक परवेज मुशर्रफ का जन्म दिल्ली के दरियागंज में 11 अगस्त 1943 को हुआ था। वर्ष 1947 में उनका परिवार विभाजन के समय पाकिस्तान चला गया। उनके पिता सईद ने नए पाकिस्तान सरकार के विदेश मंत्रालय में काम किया था।
मुशर्रफ को मिली थी फांसी की सजा
जानकारी के मुताबिक परवेज मुशर्रफ को पाकिस्तान में फांसी की सजा सुनाई गई थी। पाकिस्तान के इतिहास में ये पहला मौका था जब किसी व्यक्ति को ऐसी सजा सुनाई गई हो। हालांकि वर्ष 2016 से मुशर्रफ दुबई में रह रहे थे, ऐसे में उन्हें फांसी नहीं हुई थी।




