
सट्टा-पट्टी नगदी सहित तीन सटोरिया गिरफ्तार
बलौदाबाजार
फागुलाल रात्रे, लवन।
फागुलाल रात्रे, लवन।
लवन पुलिस ने तीन जगहों पर छापा मारकर तीन लोगों को सट्टा पट्टी लिखते रंगे हाथ पकड़ा है। पकड़े गए आरोपियों के पास से 5000 रूपये नगदी रूपये जप्त किया गया। लवन चौकी प्रभारी भीम कुमार सोम ने बताया कि बलौदाबाजार पुलिस अधीक्षक आई.के.एलेसेला के निर्देश, अतिरिक्ति पुलिस अधीक्षक पीताम्बर पटेल के मार्गदर्शन और अनुविभागीय अधिकारी सुभाष दास के पर्यवेक्षण में अवैध शराब को लेकर चौकी क्षेत्र अन्तर्गत गांवों में लगातार छापामार कार्रवाई की जा रही है।
चौकी प्रभारी भीम कुमार सोम ने बताया कि पुलिस को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबीर से सूचना मिली की तीन व्यक्ति तीन अलग-अलग जगहो पर अंको के माध्यम से सट्टा-पट्टी लिख रहे है। मुखबीर सूचना के आधार पर लवन खरतोरा तिराहा, बाजार चौक वार्ड क्र. 04 एवं वार्ड 14 में एक सटोरियां को पकड़ा गया। पुछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम दिलेश्वर साहू पिता सुरेश साहू उम्र 27 वर्ष लवन वार्ड क्र. 02 से 1940 रूपये, विमल कुमार पाठक पिता अशोक पाठक उम्र 24 वर्ष वार्ड क्र. 14 लवन जप्ती रकम 1810 रूपये, राहुल साहू पिता देवीलाल साहू उम्र 20 वर्ष वार्ड क्र. 14 लवन से 1250 रूपये एवं डाॅट पेन तथा सट्टा-पट्टी सहित कुल 5000 हजार रूपये जप्त किया। तीनों सटोरियों के खिलाफ 4 (क) जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया। उक्त कार्यवाही में ए0एस0आई संजीव राजपुत, आर0 शैलेन्द्र बंजारे, अनुराग कोसरिया का योगदान रहा।
Attachments area


