अन्यन्यूज़

Big News : अस्पताल में लगी भीषण आग, डॉक्टर दंपती समेत 6 लोगों की मौत, मची अफरा-तफरी…

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

धनबाद : झारखंड के धनबाद के प्रसिद्ध डाॅ. सीसी हाजरा अस्पताल में देर रात आग लगने से हड़कंप मच गया. इस हादसे में हाजरा परिवार के छह लोगों की मौत हो गई है. मृतकों में डाॅ. विकास हाजरा, उनकी पत्नी डाॅ. प्रेमा हाजरा, भगना सोहेल कंगारू, खाना बनाने वाली तारा एवं डाॅ. विकास के दो अतिथि शामिल हैं. राहत की बात यह है कि अस्‍पताल से सभी मरीजों को सुरक्षित निकाल लिया गया है.

अस्पताल में आग पर काबू पाने के लिए दमकल की दो गाड़ियां पहुंचीं, तुरंत 9 लोगों का रेस्क्यू किया गया. शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात कही जा रही. वहीं अस्पताल में आग बुझाने के लिए कोई प्रबंध नहीं है. ज्यादातर की मौत आग और धुआं में दम घुटने से हुई है.

अस्पताल के बाहर भीड़ जुटी हुई है. बैंक मोड़ पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी पीके सिंह और डीएसपी अरविंद कुमार ने कमान संभाली है. बताया जा रहा कि सभी की मौत आग से जलकर नहीं, बल्कि जहरीली धुएं से दम घुटने के कारण हुई है. डाॅ. विकास हाजरा अस्पताल के संस्थापक डाॅ. सीसी हाजरा के पुत्र एवं डा. प्रेमा हजारा उनकी पुत्रवधू थीं.

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button