11th March 2026
छत्तीसगढ़न्यूज़

Bijapur News: बीजापुर में अनियंत्रित बस दुर्घटनाग्रस्त, दो यात्रियों की मौके पर मौत, पांच घायल

बीजापुर जा रही कुशवाहा टैवेल्‍स (सीजी 17 kw-9055) की यात्री बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुई है।

बीजापुर। Bijapur News: छत्‍तीसगढ़ के बीजापुर जिले में रविवार सुबह बांगापाल थाना से एक किमी दूरी पर रायपुर से बीजापुर जा रही कुशवाहा टैवेल्‍स (सीजी 17 kw-9055) की यात्री बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुई है। इस यात्री बस में लगभग 15-20 यात्री सवार थे। सुबह हुई दुघर्टना में दो यात्री की मौके पर मौत हुई है। पांच यात्री घायल हुए है‌, जिसमें से तीन गंभीर यात्री को दंतेवाड़ा रेफर किया गया। दो का इलाज नेलसनार किया जा रहा है। बांगापाल के थाना प्रभारी यादव ने बताया कि यह घटना नेशनल हाईवे 63 पर सुबह 4 बजे के लगभग हुई है। थाना में सूचना मिलने पर यात्रियों की मदद कर घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है। दो यात्री जिनकी मौत हुई उनकी पहचान की जा रही है। थाना में मामले दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा का हुआ आयोजन

ADMIN DESK

ब्रेकिंग न्यूज़ रेस्क्यू टीम को मिली सफलता कहावत सच हुआ जाको राखे साइयां मार सके ना कोई अब राहुल एनडीआरएफ के कब्जे में

Aapki Aawaz

अनियंत्रित टूरिस्ट बस पेड़ से टकराई, युवक की मौत, ड्राइवर समेत 3 घायल

ADMIN DESK

Leave a Comment