Bilaspur news : शराब के नशे में वाहन चलाने वालों के उपर रतनपुर पुलिस द्वारा की गई बड़ी कार्यवाई…
बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुये की गई कार्यवाही।
Bilaspur news -पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के द्वारा जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुये नशे के कारण होने वाले सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने व शराब के नशे में वाहन चलाने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने निर्देशित किया था। जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अर्चना झा एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस अजय कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर शनिचरी चौक रतनपुर के पास नाकाबंदी कर शराब पीकर वाहन चलाने वाले 08 वाहन चालकों के विरूद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।
[img-slider id="274450"]

Bilaspur news : उक्त कार्यवाही में प्रशि.आईपीएस अजय कुमार थाना प्रभारी थाना रतनपुर, सउनि मेलाराम कठौतिया, प्र.आर. सत्यप्रकाश यादव, आर. दीपक मरावी, संदीप जाँगड़े का विशेष योगदान रहा।




