अन्य

सोनिया-मुलायम से लेकर अंबानी-अडानी तक…, योगी 2.0 के शपथ ग्रहण में इन दिग्गजों को भेजा गया न्योता

WhatsApp Image 2026-11-19 at 7.10.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-19 at 7.10.01 PM (1)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के दूसरे कार्यकाल के शपथ ग्रहण समारोह में विपक्षी पार्टियों के कई दिग्गज नेताओं को निमंत्रण भेजा गया है. योगी 2.0 के शपथ ग्रहण समारोह के लिए कई नामी शख्सियतों को आमंत्रित किया गया है. इनमें विपक्षी दलों के नेता तो शामिल ही हैं, साथ ही कई बिजनेसमैन और फिल्मी सितारों को भी बुलाया गया है.

विपक्ष से कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, कांग्रेस के लोकसभा सांसद राहुल गांधी, बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव समेत विपक्षी दलों के दिग्गज नेताओं को भाजपा की ओर से निमंत्रण पत्र भेजा गया है. इसके साथ ही उद्योगपति मुकेश अंबानी, गौतम अडानी, आनंद महिंद्रा सहित दर्जनों उद्योगपतियों को भी शपथ ग्रहण समारोह में बुलाया गया है.

इस शपथ ग्रहण में उत्तर प्रदेश के कोने-कोने से आए लगभग 45 हजार भाजपा कार्यकर्ता भी शामिल होंगे. शपथ ग्रहण समारोह में पार्टी के विस्तारक और दूसरे राज्यों के प्रवासी कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे. भाजपा नेता जेपीएस राठौड़ ने बताया कि संगठन से सरकार में जाने वाले सदस्यों पर केंद्रीय नेतृत्व फैसला लेगा. यूपी की राजधानी लखनऊ में शपथ समारोह के लिए प्रत्येक चौराहे और रोड को स्वागत पोस्टरों और भगवा रंग से रंग दिया गया है. इस दौरान योगी सरकार के द्वारा किए गए कार्यों जैसे- एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट, मेडिकल कॉलेज जैसी योजनाओं के भी पोस्टर लगे हैं. साथ ही एक नारा लिखा है- हम निकल पड़े हैं प्रण करके नए भारत का, नया उत्तर प्रदेश बनाने को.

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button