
आपकी आवाज
WhatsApp पर ताजा खबरें पाएं
चैनल से जुड़ें →
मुख्य बातें
- घटना रतनपुर थाना क्षेत्र के सिंघरी गांव की है।
- विधायक की कार का शीशा पत्थर लगने से टूट गया।
- विधायक को चोट नहीं आई।
- पुलिस ने एक नाबालिग समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
बिलासपुर। रतनपुर थाना क्षेत्र के सिंघरी गांव में विधायक की कार पर पत्थर फेंके जाने के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग सहित दो लोगों को पकड़ा है। घटना में वाहन का शीशा टूट गया था।
कार्यक्रम से लौटते समय हुई घटना
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पाली-तानाखार क्षेत्र के विधायक गौरा-गौरी विसर्जन कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। इसी दौरान सिंघरी के पास उनकी कार पर पत्थर लगा और साइड का शीशा टूट गया। घटना में विधायक को चोट नहीं आई।
प्रारंभिक जांच में आपसी विवाद की बात
घटना की सूचना मिलने के बाद रतनपुर पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ और प्रारंभिक जांच में दो लड़कों के बीच विवाद के दौरान पत्थर फेंके जाने की बात सामने आई है। मामले में एक नाबालिग समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

