भाजपा कार्यकर्ता नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव के लिए तैयार: चुन्नीलाल साहू

जांजगीर-चाम्पा। भारतीय जनता पार्टी जांजगीर-चाम्पा जिले के कार्यकर्ता नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू ने अपने प्रवास के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ता चुनावी मैदान में उतरने के लिए कमर कस चुके हैं। सभी कार्यकर्ता भाजपा समर्थित और घोषित प्रत्याशियों को कमल निशान पर विजय दिलाने के लिए पूरी तरह से संकल्पबद्ध हैं।

त्रिपल इंजन की सरकार बनाएंगे कार्यकर्ता: अंबेश जांगड़े

भाजपा जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े ने कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी तीन महीनों तक सभी कार्यकर्ताओं को तन, मन और धन से पार्टी के लिए काम करना होगा। हमें स्थानीय निकायों में भाजपा की सरकार बनाकर त्रिपल इंजन की सरकार स्थापित करनी है। उन्होंने कहा कि हमारी तैयारियां पहले से ही शुरू हो चुकी हैं और सभी वार्डों में प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ता जी-जान से जुटेंगे।

कार्यकर्ताओं में जोश भरते नजर आए नारायण चंदेल

पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव हम सबको मिलकर लड़ना है, इसलिए सभी जवाबदार कार्यकर्ताओं की कार्यशाला आयोजित की गई है। उन्होंने कहा कि भारी उपस्थिति को देखकर स्पष्ट है कि इस बार जिले के सभी स्थानीय निकायों में भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता निःस्वार्थ भाव से पार्टी के लिए कार्य करता है और चुनाव के दौरान पूरी निष्ठा और समर्पण से काम करता है।

“जिताऊ और योग्य प्रत्याशी को ही टिकट दें” – सांसद कमलेश जांगड़े

सांसद कमलेश जांगड़े ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी चुनाव में ऐसे प्रत्याशियों का चयन किया जाना चाहिए, जिनकी छवि जनता के बीच सकारात्मक हो और जो जीत की संभावना रखते हों। उन्होंने कहा कि यह चुनाव कार्यकर्ताओं का चुनाव है और हमें मिलकर इसे जीतना है।

“25 साल के छत्तीसगढ़ से देश को उम्मीदें” – श्रीमती जांगड़े

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ अपने 25वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है और जैसे 25 वर्ष के युवा से परिवार की अपेक्षाएं बढ़ जाती हैं, वैसे ही देश को भी छत्तीसगढ़ से बड़ी उम्मीदें हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य तेजी से प्रगति करेगा। उन्होंने कहा कि 15 सालों में भाजपा सरकार ने राज्य की तस्वीर बदली थी, जिसे कांग्रेस ने 5 वर्षों में बर्बाद कर दिया, लेकिन अब हम फिर से छत्तीसगढ़ को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

“भाजपा की सरकार जनहित में फैसले लेगी”

भाजपा सरकार आने वाले समय में जनहित में नए-नए फैसले लेगी, चुनाव खर्च को कम करेगी और सीधी पद्धति से जनप्रतिनिधियों का चयन सुनिश्चित करेगी। अप्रत्यक्ष तरीकों से जनप्रतिनिधियों के चयन की प्रक्रिया को खत्म करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।

वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में संपन्न हुई कार्यशाला

इस कार्यशाला में संगठन प्रभारी गिरधर गुप्ता, पूर्व सांसद कमला पाटले, पूर्व जिलाध्यक्ष गुलाब चंदेल, सोशल मीडिया प्रदेश प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर, पूर्व विधायक छतराम देवांगन, संतोष लहरे, जिला महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा, यशवंत साहू, कार्तिकेश्वर स्वर्णकार, नंदनी रजवाड़े, उषा राठौर, अनुराधा शुक्ला, रेखा गढ़वाल, संतोष अग्रवाल, रवि पांडे, पवन यादव, अमित यादव, सुशील सिंह, संदीप यादव सहित हजारों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

इस कार्यशाला में जिले के सभी बूथों और शक्ति केंद्रों के प्रमुख कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और भाजपा को आगामी चुनावों में भारी बहुमत से विजयी बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button