
खरसिया नगर पालिका चुनाव में भाजपा का परचम, कमल गर्ग ने 2522 मतों से हासिल की जीत
वार्ड 2 और 6 में कांग्रेस का दबदबा, वार्ड 13 में टाई, बाकी 15 वार्डों पर भाजपा का कब्जा
खरसिया। नगर पालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अधिकांश वार्डों में जीत दर्ज की। भाजपा उम्मीदवार कमल गर्ग ने 2522 मतों के अंतर से बड़ी जीत हासिल की, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई।
कांग्रेस ने वार्ड क्रमांक 2 और 6 में जीत दर्ज की, जबकि वार्ड क्रमांक 13 में टाई की स्थिति रही। शेष 15 वार्डों में भाजपा ने अपना परचम लहराया और पार्षद पदों पर कब्जा जमाया।
खरसिया नगर पालिका चुनाव में भाजपा की इस महत्वपूर्ण जीत को आगामी चुनावों के लिए भी अहम माना जा रहा है। भाजपा नेताओं ने इसे संगठन की मेहनत और जनता के विश्वास का नतीजा बताया, वहीं कांग्रेस ने जनादेश का सम्मान करते हुए मजबूत वापसी की बात कही।