छत्तीसगढ़न्यूज़

Breaking news:-खेत में मिला बच्चे का शव, इलाके में फैली सनसनी पढ़िए पूरी ख़बर ..

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

पत्थलगांव में जोगपाल स्कूल के समीप एक खेत में 11 वर्षीय किशोर का नग्न अवस्था में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस ने शव की पहचान कर ली है. मृत बच्चे को कुत्ता काटने के बाद उपचार के लिए यहां सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के चलते यह बच्चा आज तड़के खिड़की से कुद कर भाग निकला था.

दोपहर एक खेत में अज्ञात किशोर बच्चे का शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की थी. बच्चे की पहचान हो गई है. सरईटोला गांव में सावन नामक पहाड़ी कोरवा बच्चे को एक माह पूर्व कुत्ते ने काट लिया था. इसके परिजनों ने गांव में ही नीम हकीम डाक्टर से इलाज कराया था. इस बच्चे की अचानक हालत बिगड़ने के बाद उसे शुक्रवार को पत्थलगांव अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था.

अस्पताल में उपचार के दौरान आज तड़के यह बच्चा अचानक गायब हो गया. इसकी सूचना पुलिस थाने में दी गई थी. इसके बाद नग्न अवस्था में मिले बच्चे के शव की जांच में पूरी घटना सामने आई. पुलिस ने मृत बच्चे के परिजनों को बुलाकर शव का पोस्टमार्टम और पंचनामा कराकर शव को सौंप दिया.

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button