14 वर्षीय छात्र ने टीचर को कहा हॉट, फिर हुआ कुछ ऐसा कि बच्चे ने घर में लगा ली फांसी
नई दिल्ली: दे
साथी छात्र ने कहा कि, अभिषेक को यह भी कहा गया था कि इसके बाद उसका एडमिशन अब किसी स्कूल में नहीं होगा। इसके बाद छात्र घर पहुंचा और उसने अपने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। परिजनों का आरोप है कि टीचर के प्रताड़ित करने के कारण ही अभिषेक ने फांसी लगाई है। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मामले की छानबीन करवाने की बात कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, अभिषेक परिवार संग जौहरीपुर, करावल नगर इलाके में रहता था। उसके परिवार में पिता अशोक कुमार, मां सुनीता, बड़ा भाई विवेक और एक छोटी बहन है। अशोक कुमार प्राइवेट नौकरी करते हैं।
वहीं, अभिषेक पास के एक सरकारी स्कूल में आठवीं कक्षा का स्टूडेंट था। अशोक ने बताया कि तीन जून को अभिषेक स्कूल से एक फोन आया। अभिषेक की शिकायत करते हुए टीचर ने परिवार को स्कूल आकर मिलने को कहा। सुबह 9.00 बजे कॉल आई और 10 बजे अभिषेक अपने बड़े भाई विवेक के साथ स्कूल पहुंचा। स्कूल के एक शिक्षक ने विवेक को बताया कि अभिषेक ने स्कूल की महिला टीचर को अपशब्द कहते हुए हॉट कहा है। आरोप लगाते हुए टीचर ने पहले अभिषेक के भाई विवेक से माफीनामा लिखवाया। इसके बाद अभिषेक का नाम काटकर उसकी TC देने की बात की। टीचर ने यह भी कहा कि नाम कटने के बाद आगे उसका एडमिशन भी कहीं नहीं होगा। इसके बाद विवेक और अभिषेक घर आ गए।
घर पहुंचकर अभिषेक ने खाना-पीना किया और फिर वह दूसरी मंजिल स्थित अपने कमरे में पहुंचा। कुछ ही देर बाद अभिषेक को चुन्नी के सहारे अलमारी के पाइप से लटका हुआ देखा गया। मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।




