छत्तीसगढ़न्यूज़

SECL के हसदेव अंडरग्राउंड माइंस में हादसा, दो की मौत: बिजुरी के झिरिया माइंस में ड्रेसिंग के दौरान गिरे कोयले की चपेट में आए कामगार

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

हसदेव एरिया के अंडरग्राउं माइंस में हुआ हादसा

एसईसीएल के हसदेव क्षेत्र अंतर्गत राजनगर सबएरिया के झिरिया अंडर ग्राउंड माइंस में ब्लास्टिंग के बाद ड्रेसिंग के दौरान पत्थर गिरने से दो श्रमिक दब गए। गंभीर रूप से घायल अवस्था में दोनों को मनेंद्रगढ़ सेंट्रल हॉस्पिटल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित किया

जानकारी के मुताबिक, झिरिया अंडरग्राउंड माइंस में कोयला उत्पादन के लिए बुधवार दोपहर ब्लास्टिंग की गई थी। ब्लास्टिंग के बाद करीब 1.15 बजे खदान के सपोर्ट मिस्त्री लखन लाल (52) एवं ड्रिलर वॉल्टर तिर्की (53) ड्रेसिंग कर रहे थे। ड्रेसिंग के दौरान छत से पत्थर एवं कोयले का बड़ा टुकड़ा गिरने से दोनों दब गए एवं गंभीर रूप से घायल हो गए।

सेंट्रल हॉस्पिटल में मौत घायल कर्मियों को अन्य कर्मियों की मदद से खदान से बाहर लाया गया। दोनों कर्मियों को उपचार के लिए सेंट्रल हॉस्पिटल मनेंद्रगढ़ लाया गया, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

हादसे की सूचना पर मृतकों के परिजन एवं श्रमिक संगठनों के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।

इसके पूर्व 19 अक्टूबर को राजनगर क्षेत्र के ओपन कॉस्ट माइंस में ब्लास्टिंग के दौरान ठेका कर्मचारी की मौत हो गई थी। इसे लेकर परिवारजनों के साथ ही स्थानीय लोगों ने कालरी कार्यालय का घेराव कर दिया था। मामले में एसईसीएल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाए गए थे।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button