छत्तीसगढ़

Bus Accident: जिले में बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, 28 से ज्यादा यात्री घायल

Bus Accident : बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां यात्रियों से भरी बस शिवनाथ नदी के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे इस हादसे में बस में सवार 28 लोग घायल हो गए। जिनमें 8 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी का इलाज जारी है। वहीं सभी घायलों को रायपुर रेफर किया गया है और अन्य 20 घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज जारी है। बताया गया कि ये सभी यात्री बेमेतरा से बलौदाबाजार जा रहे थे।

Also Read: Vice President Resigned : यूथ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, जिलाध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

 

Bus Accident : बता दें कि, बेमेतरा जिले के मटका गांव से सिमगा के पास कामता जा रही सवारी बस सिमगा के शिवनाथ नदी के किनारे अनियंत्रित होकर पलट गई। जिस समय यह हादसा हुआ उस समय बस में सवार सभी 28 लोग घायल हुए है। इनमें 8 लोगों की हालत गंभीर होने के कारण रायपुर मेकाहारा अस्पताल रेफर किया गया है. वहीं 20 अन्य घायलों का उपचार सिमगा के समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है। बतायाा गया कि छट्टी के कार्यक्रम में शामिल होने कामता गांव जा रहे थे।

Show More
भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button