नई दिल्ली: Doorstep Banking: कोरोना महामारी के दौर में बैंकों ने लोगों के लिए अपनी ज्यादातर सेवाएं ऑनलाइन (Online Banking) कर दी हैं, ताकि ग्राहकों को बैंक शाखाओं के चक्कर न लगाने पड़े. अगर आप आपका खाता किसी सरकारी बैंक में है तो आपका काम और भी आसान हो जाता है, क्योंकि सरकार बैंकों ने अपनी सेवाएं ग्राहकों के दरवाजे तक पहुंचा दी हैं.
सरकारी बैंकों की Doorstep Banking
करीब करीब सभी बड़े सरकारी बैंकों ने मिलकर ग्राहकों को वित्तीय और गैर-वित्तीय सभी तरह की सुविधाएं Doorstep banking के जरिए ऑफर की हैं. वेबसाइट psbdsb.in के मुताबिक बैंक Atyati Technologies और Integra Microsystem साथ मिलकर Doorstep banking की सुविधाएं दे रह हैं. ये सुविधाएं देश के 100 मुख्य सेंटर्स पर दी जा रही हैं.
कैश के लिए ATM आपके घर आएगा
अगर कोई ग्राहक वित्तीय सेवा चाहता है, जैसे की कैश निकासी (cash withdrawal) तो वो DSP ऐप या वेब पोर्टल या टोल फ्री नंबर पर कॉल करके ये सुविधा ले सकता है. इसके लिए ग्राहक को बैंक अकाउंट उसके आधार नंबर से लिंक होना चाहिए, या फिर वो बैंक के डेबिट कार्ड के जरिए भी कैश निकाल सकता है. जब आप इस सर्विस के लिए अप्लाई करेंगे तो एजेंट आपके दरवाजे पर एक micro-ATM के साथ आएगा, जिसके जरिए आप कैश निकासी कर सकेंगे. इस सुविधा के जरिए आप न्यूनतम 1000 रुपये और अधिकतम 10,000 रुपये कैश निकाल सकते हैं.