न्यूज़हेल्थ

White Hair: 40 की उम्र में भी सफेद बाल हो सकते हैं काले, रोजाना लगाएं ये तेल

Celery Oil Benefits: अजवाइन का सेवन करना हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद ही फायदेमंद होता है. ये हमारे पाचन शक्ति को बढ़ाता है साथ ही ये वजन कम करने का काम करता है और  कई तरह की बीमारियों से भी राहत देता है. पर क्या आप जानते हैं की अजवाइन का सेवन करने से आपकी त्वचा और बाल दोनों के लिए फायदेमंद है. जिसमें खास-तौर पर अजवाइन का तेल काफी लाभकारी होता है, और आपको जानकर हैरानी होगी की इस तेल को आप घर पर ही बना सकते हैं. चलिए आज हम आपको बताएगें अजवाइन के तेल को बनाने की विधि और साथ ही इसके फायदे के बारे में.

तेल बनाने का तरीका-

अजवाइन का तेल बनाने के लिए आप सबसे पहले अच्छी तरह से नारियल का तेल उबाल लें, तेल जब गर्म हो जाए फिर इसमें अजवाइन डाल लें, अजवाइन के पकने के बाद उसमें करी पत्ता डालकर आंच बंद कर दें और तेल को ठंडा होने दें इसके बाद कंटेनर में स्टोर कर लें और नियमित रूप से इसका प्रयोग करें. जानकारी के लिए आपको बता दें की सप्ताह में 2 दिन लगाने से आपकी बालों की ग्रोथ काफी अच्छी हो जाएगी. इसके साथ-साथ इससे आपके बाल भी मजबूत होंगे.

बालों के लिए अजवाइन के तेल फायदे

काला करे-
अजवाइन का तेल लगाने से आपके बालों के सफेद होने की आशंका कम हो सकती है.आपको बता दें की करी पत्ता और नारियल तेल के मिश्रण में कलरिंग एजेंट पाया जाता है जो आपके बालों को काला रखने में मदद करता है साथ ही ये बालों को घना भी बनाता है. ऐसे में अगर आप बालों को खूबसूरत बनाना चाहते हैं तो इस तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं.
ग्रोथ में मदद करे-
लोग आजकल बालों के झड़ने से काफी परेशान रहते है ऐसे में अजवाइन का तेल बालों की ग्रोथ के लिए फायदेमंद होता है और इसका उपयोग करने से बालों का झड़ना कम हो जाता है. बता दें की अजवाइन में  एंटीबैक्टीरियल, एंटी-फंगल, और एंटीवायरल गुण पाए जाते है जिससे बालों की ग्रोथ बढ़ती है.

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button