छत्तीसगढ़

सावन महीने में वैशाख और जेेठ जैसी गर्मी का एहसास

बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।
सावन के महीने में भी वैशाख और जेठ की गर्मी पड़ रह है। सुबह से ही तेज धूप से लोग परेशान है। घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। पारा 35 डिग्री तक पहुंच गया है। लवन अंचल में कुछ दिनों से रिकार्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है। लोग उमश भरी गर्मी से बेहाल हो रहे हे। गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। तेज गर्मी की वजह से बोल बंम जाने वाले श्रद्वालु भी जाने से हिचक रहे है। सड़को पर कांवरियों के वाहन व पैदल चलने वाले कम नजर आ रहे है। पिछले कई दिनों से अच्छी बारिश नहीं होने के कारण किसान मायुस दिखने लगे है। उन्हें खेती की चिन्ता सताने लगी है। वही, इन दिनों खेतों में निंदाई व रोपा लगाने का काम चल रहा है। खेतों में काम करने वाले मजदूर गर्मी से व्याकूल हो रहे है। जिन किसानों के खेतों में पर्याप्त पानी है, वे किसान मजदूर लेकर निंदाई कार्य करा रहे है। खेतों में निंदाई व रोपा लगाने का काम कर रहे मजदूरो को जेठ जैसी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी की वजह से मजदूर गर्मी से लतपथ होतेे दिख रहे है। कुछ मजदूर ज्यादा गर्मी की वजह से चेहरे को कपड़े से ढके हुए दिख रहे है। फिलहाल गर्मी ने सभी का हाल बेहाल कर रखा है।
Show More

Bhimsen Tiwari

प्रधान संपादक
Back to top button