छत्तीसगढ़

खुद ही खुद को बेनकाब करता है’ सीएम बघेल ने रमन सिंह पर शायराना अंदाज में किया पलटवार, जानिए पूरा मामला

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वर्ष 2018-19 कैग रिपोर्ट की विस्तृत जानकारी देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह पर हमला बोला है। कैग रिपोर्ट को लेकर रमन सिंह के आरोपों पर पलटवार करते हुए सीएम बघेल ने कहा है कि कांग्रेस सरकार का वर्ष 2018-19 में सिर्फ 3 माह का कार्यकाल रहा है। बता दें कि रमन सिंह ने कांग्रेस सरकार पर पैसा खर्च नहीं करने का आरोप लगाया था।

इसके जवाब में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शायराना अंदाज में ट्वीट करते हुए लिखा है कि “डरकर आईना दिखाने से इंकार करता है,फिर भी खुद ही खुद को बेनकाब करता है”। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लिखा है कि वर्ष 2018-19 में अप्रैल 2018 से दिसंबर 2018 तक भाजपा की ही सरकार रही है। कांग्रेस सरकार का वर्ष 2018-19 में सिर्फ 3 माह का कार्यकाल रहा है।

Show More
भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button