छत्तीसगढ़न्यूज़

CG Crime : शराब के नशे में युवक ने ब्लेड से खुद का गला रेता, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती…

कवर्धा। CG Crime जिले की पोंडी चैकी क्षेत्र के ग्राम बघर्रा में बारात में नाचने के दौरान अचानक डीजे बंद होने से शराब के नशे में एक युवक ने विवाद किया और ब्लेड से अपना ही गला रेत दिया। घटना की सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने युवक को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

बता दें कि ग्राम बघर्रा का रहने वाला पवन साहू 29 वर्ष ने अपने गांव से भेलवा भावर गांव बारात में शामिल होने पहुंचा था। युवक बारात में डीजे की धुन पर थिरक रहा था, तभी अचानक डीजे बंद हो गया। इसी बात को लेकर लोगों के साथ कहा सुनी हुई, उसके बाद युवक ने शराब के नशे में अपने ही गले को ब्लेड से रेत लिया और नशे की हालत में बाइक चलाते हुए पोंडी पहुंच गया। इसके बाद 112 की टीम ने गंभीर हालत में युवक को बोडला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वहीं मामले को जांच में लिया गया है।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button