कहीं रिमझिम तो कहीं झमाझम, प्रदेश को भिगो रहा जाता हुआ साल

कवर्धा: यहां पूरे जिले में आज झमाझम बारिश हो रही। कई छेत्रों में ओलावृष्टि भी हुई। इस बेमौसम बारिश ने कवर्धा के किसानों की दाल-तिलहन के फसलों को लेकर चिंता बढा दी है। तापमान में आई गिरावट के चलते ठंड भी बढ़ गई। पेंड्रा/गौरेला/मरवाही/अमरकंटक: पूरे इलाके में आज मौसम ने एकाएक करवट लिया। और यहां पूरे इलाके में तेज हवाओं के साथ जोरदार झमाझम बारिश हो रही है। बारिश के चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गयी। वहीं पेंड्रा। मरवाही और गौरेला में भी आज सुबह से मौसम में एकाएक तब्दीली आयी और काफी तेज बारिश होने से आम जनजीवन पर इसका खासा असर दिखाई दिया। तो वहीं प्रदेश में धान खरीदी के बीच अचानक हुई तेज बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में पूरे जिले में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है।

सूरजपुर: जिले में मौसम में अचानक परिवर्तन। आसमान में घने बादल के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। यहां धान केन्द्र में खुले में धान होने से खराब होने की आशंका से किसानों की चिंता बढ़ गई। बारिश के बाद यहाँ की मशहूर सरगुजिहा ठंड के और कड़ाके से पड़ने की आशंका हो गई है। कोरिया: यहां भी जिले में अचानक ही मौसम बदल गया। जिले के बैकुंठपुर। चिरमिरी। मनेन्द्रगढ़। जनकपुर। खड़गवां में भारी बारिश हुई। अचानक हुई बारिश ने मौसम में ठंडक बढ़ा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button