देश विदेश

संतान प्राप्ति से लेकर रोग मुक्ति तक जानिए महामृत्युंजय मंत्र के फायदे

भोले बाबा एकदम भोले हैं और ऐसी मान्यता है कि अगर कोई परम् से एक लोटा जल भी उनपर अर्पित कर दें तो उसके सारे काम बन जाते हैं। वैसे भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए महामृत्युंजय मंत्र बहुत लाभकारी (Mahamrityunjaya Mantra Jaap) होता है। कहा जाता है इस जाप से भोलेनाथ प्रसन्न होकर हर डर, रोग, दोष से मुक्त करते हैं और इसी के साथ सुख-समृद्धि का वरदान देते हैं। संकट के समय इस मंत्र का जाप करना चाहिए और बड़ी बीमारी में भी। वैसे संस्कृत में महामृत्युंजय का मतलब मृत्यु को जीतने वाला होता है, इस वजह से इस मंत्र द्वारा भगवान शिव (Mahamrityunjaya Mantra vidhi) की अराधना की जाती है। जी दरअसल ऐसा माना जाता है कि इस मंत्र का जाप रुद्राक्ष की माला करने से कष्टों से मुक्ति (Mahamrityunjaya Mantra Jaap) मिल जाती है। इसी के साथ ही सकारात्मक ऊर्जा का विकास होता है। इस वजह से लोगों को रोजाना कम से कम 108 बार जाप करना चाहिए।

महामृत्युंजय मंत्र (Mahamrityunjaya Mantra)- ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ॥

महामृत्युंजय मंत्र के फायदे (mahamrityunjaya mantra jaap benefits)

आरोग्य की प्राप्ति- कहा जाता है इस मंत्र के जाप से लोगों को कई तरह के रोगों से छुटकारा मिलता है। जी हाँ और इससे हर बीमारी से मुक्ति मिलती है।

संतान की प्राप्ति- ऐसी मान्यता है कि संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वाले लोग भी महामृत्युंजय मंत्र का जाप रोजाना कर सकते हैं क्योंकि ऐसा करने से भगवान शिव संतान का वरदान देते हैं।

अकाल मृत्यु का भय खत्म- महामृत्युंजय मंत्र के जाप से लोगों के अकाल मृत्यु का भय खत्म हो जाता है। जी हाँ और इसका रोजाना जाप करने से लोगों की उम्र भी लंबी होती है।

धन-धान्य में वृद्धि- महामृत्युंजय मंत्र के जाप से भगवान शिव सुख-समृद्धि सौभाग्य देते हैं।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button