
CCDA का चुनाव आज दुर्ग श्री अग्रोहा धाम में 1:00 बजे से 4:00 बजे के बीच
*चुनाव के बाद शाम 6:00 बजे परिणाम की घोषणा की जाएगी*
*CCDA का आज 5 अप्रैल को श्री अग्रोहा धाम महाराजा अग्रसेन वेलफेयर बायपास रोड दुर्ग में चुनाव 1 बजे से 4 बजे तक संपन्न होने जा रहे है*
इस संबंध में सीडीए के महासचिव अविनाश अग्रवाल ने बताया कि साथियों, समय आ गया है कि हम सब एकजुट होकर अपने हक और अस्तित्व की लड़ाई को और मजबूत करें।
दुर्ग =पिछले 3 वर्षों में आपकी अपनी प्रबंधकारिणी ने सिर्फ बातें नहीं कीं, बल्कि हर मोर्चे पर संघर्ष किया है—
चाहे पुलिस, प्रशासन और ड्रग विभाग के साथ संयुक्त कार्यवाही हो,
चाहे अवैध वसूली करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई,
या फिर PACS और कृषि केंद्रों के माध्यम से दवा व्यापार को नुकसान पहुंचाने वाली नीतियों का विरोध—
हर जगह CCDA ने केमिस्ट हितों की मजबूती से रक्षा की है।
साथियों, GSR 220 के नाम पर खुलेआम ऑनलाइन दवाओं का दुरुपयोग हो रहा है।
इससे न सिर्फ हमारा व्यापार प्रभावित हो रहा है, बल्कि देश का युवा नशे की गिरफ्त में जा रहा है।
क्या हम चुप बैठेंगे?
नहीं! बिल्कुल नहीं!
इसी अन्याय के खिलाफ 11 मई का राष्ट्रीय बंद हमारी एकता और ताकत का सबसे बड़ा प्रदर्शन होगा।
याद रखिए—
अगर आज हम नहीं जागे, तो कल हमारी दुकानों पर ताले लग सकते हैं और हमारा भविष्य संकट में पड़ सकता है।
हमारी सबसे बड़ी ताकत हमारी एकता है।
इसका सबसे बड़ा उदाहरण Pharmacy Council के चुनाव में देखने को मिला,
जहां CCDA पैनल के सभी 6 प्रत्याशी भारी मतों से विजयी हुए—यह हमारी एकजुटता की जीत है।
साथियों, सरकार रोज नए नियम बना रही है।
ऐसे समय में केवल एक मजबूत और अनुभवी संगठन ही हमारे अधिकारों की रक्षा कर सकता है।
👉 अब समय है एकजुट होने का
👉 अब समय है मजबूती से खड़े होने का
👉 अब समय है सही नेतृत्व चुनने का
इसलिए आप सभी से आग्रह है कि “एकता पैनल” के सभी प्रत्याशियों को अपना अमूल्य वोट देकर अपना पूर्ण समर्थन दें और उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएं।
ये सभी प्रत्याशी अनुभवी, संघर्षशील और केमिस्ट हितों के सच्चे रक्षक हैं।
इन्होंने हर परिस्थिति में संगठन को मजबूत किया है और आगे भी आपके साथ खड़े रहेंगे।
👉 आपका एक-एक वोट संगठन की ताकत है
👉 आपका एक निर्णय आने वाले 3 वर्षों का भविष्य तय करेगा
एकजुट रहेंगे – तो जीतेंगे
बंट गए – तो मिट जाएंगे
लड़ेंगे – जीतेंगे – और अपने अधिकार लेकर रहेंगे!
एकता पैनल के अधिकृत प्रत्याशी:
1. उमेश सिरोठिया (अध्यक्ष)
2. विनोद चंद्राकर (उपाध्यक्ष)
3. अविनाश अग्रवाल (सचिव)
4. राधे श्याम अग्रवाल (कोषाध्यक्ष)
5. अजय अग्रवाल (संयुक्त सचिव)
6. देवव्रत गौतम (संगठन सचिव)
7. अरुण मिश्रा (जनसंपर्क अधिकारी)
आप सभी से निवेदन है कि इन सभी को अपना आशीर्वाद देकर भारी मतों से विजयी बनाएं।
अविनाश अग्रवाल
