छत्तीसगढ़न्यूज़

CG : खून से लथपथ जमीन पर पड़ी मिली महिला की लाश, मचा हड़कंप

कांकेर। जिले के पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने स्थित घर में 70 वर्षीय महिला की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। जमीन पर खून और जबड़े में चोट के निशान मिले हैं. महिला अकेले घर में रहती थी. पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है.

पुलिस ने बताया कि एमजी वार्ड में चम्पा बाई अपने भतीजे के साथ रहती थी. भतीजा 20 जून को अपने गांव चला गया था. तब से महिला अकेले घर मे रहती थी. 28 जून को भतीजे को पड़ोसियों ने सूचना दी.

महिला मृत जबड़े में चोट के निशान हैं. जमीन पर काफी खून भी बहा। भतीजे की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है. जगदलपुर से फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है. डॉग स्कॉयड की भी मदद ली जा रही है.

गौरतलब हो कि जिस घर से महिला की लाश मिली है उसके ठीक सामने एसपी कार्यलय है. ऐसी स्थिति में पुलिस पूरी बारीकी से जांच कर रही है।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button