छत्तीसगढ़न्यूज़

CG : घर के आंगन में युवक की फंदे पर लटकती मिली लाश, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक युवक की घर के आंगन में फांसी के फंदे पर लटकी हुई लाश मिली है. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई और घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. युवक के शव को फांसी के फंदे से नीचे उतार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. प्रथम दृष्टया ये आत्महत्या बताई जा रही है. यह मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत रापाखर्रा बस्ती के निवासी 22 वर्षीय छोटू उरांव नामक युवक ने खुदकुशी कर ली. घर के आंगन में लकड़ी के सहारे उसका शव फंदे पर लटका मिला. पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट है.

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button