न्यूज़

CG- डबल मर्डर: मां-बेटे की खून से सनी मिली लाश, हत्या का आरोप देवर पर, पुलिस जांच में जुटी

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

महासमुंद 18 अक्टूबर 2023। चुनावी शोर के बीच डबल मर्डर से महासमुंद में सनसनी फैल गयी है। आरोप है कि देवर ने अपनी ही भाभी और भतीजे की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना महासमुंद के कोमाखान क्षेत्र की बतायी जा रही है। आरोप है कि मृतिका के देवर ने ही शराब के नशे में भाभी और भतीजे की जान ले ली। इसके बाद दोनों मौके से फरार हो गये ।

कोमाखान थाना क्षेत्र के पतेरापाली गांव में देवर ने अपनी भाभी व तीन साल के मासूम भतीजे की हत्या कर दी। घटना सब्बल से वार कर किया गया है। दोनों की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद से आरोपित मौके से भाग निकला। मृतिका का नाम तुलसी ठाकुर 31 पति जयदेव ठाकुर, वहीं मृत पुत्र का नाम कमलेश 3 साल था।

जानकारी के मुताबिक मृतिका तुलसी का देवर पुकराम ठाकुर नशे की हालत में घर आया, जहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो गयी। तैश में आकर पास रखे सब्बल से आरोपित ने तुलसी पर वार कर दिया। मां से झगड़ता देख बच्चा भी पास आ गया, जिससे बच्चे पर भी वार किया गया। जिससे दोनों की मौत हो गई। मृतिका तुलसी का 8 वर्षीय बड़ा पुत्र है, जो पिता व दादी के साथ घर से बाहर थे। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button