छत्तीसगढ़

CG : अवैध संंबंध के शक में पति ने पत्नी और बेटे को उतारा मौत के घाट, अब चढ़ा पुलिस के हत्थे

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

बस्तर: जगदलपुर के सनसिटी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में पत्नी और बेटे की हत्या कर फरार पति को पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार किया। हत्यारा आरोपी पति अमिताभ राय ने पूछताछ में बताया कि वो और उसकी पत्नी पिछले कुछ सालों से एक दूसरे के चरित्र पर शक करते थे।

आरोपी पति ने बताया कि दोनों के बीच लड़ाई-झगड़ा इतना बढ़ गया कि नौबत हत्या तक जा पहुंची। उसने पत्नी को गुपचुप तरीके से चूहा मारने की दवाई खिलाई। घर पहुंचने पर गला दबाकर मौत की नींद सुला दी। गला दबाते समय उसके बच्चे ने देख लिया, तो आरोपी ने अपने बच्चे की भी गला दबाकर हत्या कर दी।

वहीं, पुलिस को गुमराह करने के लिए मौके पर पत्नी के नाम झूठा सुसाइड नोट लिखकर फरार हो गया था। रायपुर रेलवे स्टेशन पर CCTV कैमरे में आरोपी ट्रेन से जाता नजर आया। बताया जाता है कि वो बिहार में पत्नी और बेटे का पिंडदान करने गया था।

 

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button