छत्तीसगढ़

CG: दुनिया में अपनी काबिललियत साबित कर रहा बस्तर, 7 साल के बच्चे ने जूनियर रूबिक क्यूब पजल में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

जगदलपुरः  कभी बस्तर को नक्सली खौफ के लिए जाना जाता था, लेकिन आज जिले के लाल दुनिया में अपनी काबिललियत साबित कर रहे हैं। बस्तर के 7 साल के एक बच्चे ने जूनियर रूबिक क्यूब पजल में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।

बस्तर का वैवश्वत जोशी, जिसकी उम्र महज 7 साल है, लेकिन इस छोटी सी उम्र में इस बच्चे ने बड़ा कारनामा कर दिखाया है। इसके कारनामे को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। वैवश्वत ने जूनियर रूबिक क्यूब पजल को 15 मिनट में सॉल्व कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। जिसके लिए उसे मेडल और सर्टिफिकेट से नवाजा गया।

कोरोनाकाल में वैवश्वत को रूबिक क्यूब पजल में दिलचस्पी जागी थी। वहीं, परिजनों को 22 फरवरी को विश्वभर के जूनियर रूबिक क्यूब हल करने वालों की प्रतियोगिता की जानकारी मिली। इसके बाद इस स्पर्धा में वैवश्वत का नाम दर्ज करवाया गया। जिसमें दुनियाभर के करीब 250 से अधिक बच्चों के बीच ऑनलाइन मुकाबला हुआ, और इसे साल्व करने के लिए 1 घंटे का समय दिया गया था, पर वैवश्वत ने सिर्फ 15 मिनट में ही इसे सॉल्व कर विश्व रिकॉर्ड बना दिया।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button