11th March 2026
छत्तीसगढ़

CG : पति-पत्नी लेते थे सरकारी नौकरी लगवाने का ठेका, 4 बेरोजगारों से ठगे 17 लाख रुपये

कोरबा. छत्तीसगढ़ की कोरबा पुलिस ने सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है. पति-पत्नी पर 4 बेरोजगारों से 17 लाख रुपये ठगने का आरोप है. धमतरी जिले में लोगों को नौकरी लगाने के नाम पर आरोपियों ने ठगी की थी. इसके बाद कोरबा में आकर रहने लगे थे. कोरबा पुलिस की मदद से धमतरी पुलिस ने आरोपी दंपती को गिरफतार कर लिया है. बताया जा रहा है कि आरोपी दंपती द्वारा शतिराना अंदाज में धमतरी जिले के पिपरिया में रहने वाले चार लोगों को सरकारी विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर  17 लाख रुपए हड़प लिए.  इसके बाद लगातार उन्हें गुमराह किया गया.

तंगआकर पीड़ितों ने पिपरिया थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आयी और कोरबा में रहने वाले आरोपी पति और पत्नी को गिरफतार कर लिया. हिंदी फीचर फिल्म बंटी और बबली की तर्ज पर आरोपी एमपी नगर में रहने वाले असीम खान और उसकी पत्नी रेहाना खान ने धमतरी जिले के पिपरिया में रहने वाले लोगों से ठगी की.  सरकारी नौकरी लगवाने का प्रलोभन देकर रकम की मांग की गई.  बेरोजगारी का दंश झेल रहे लोग असली बंटी और बबली की बातों में आ गए और 17  लाख रुपये इनके हवाले कर दिया.  रकम मिलने के बाद आरोपी दंपती गायब हो गए.

काफी दिनों से थी तलाश
कोरबा के रामपुर पुलिस चौकी प्रभारी कृष्णा साहू ने बताया कि आरोपियों की इस हरकत को देखते हुए पीड़ितों ने मामले की शिकायत धमतरी जिले के थाने में दर्ज कराई.  धमतरी पुलिस को इनपुट मिला कि आरोपी कोरबा में रह रहे हैं.  इसके बाद धमतरी पुलिस ने कोरबा पुलिस से संपर्क किया. कोरबा पुलिस ने धमतरी पुलिस के साथ मिलकर आरोपियों को गिरफ्तार किया. जरूरी प्रक्रिया के बाद धमतरी पुलिस आरोपियों को अपने साथ ले गई. अब आगे की कार्रवाई धमतरी में ही होगी.

Related posts

राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सान्या महंत ने जीता गोल्ड मेडल…. युवा नेता विवेकानंद दास महंत ने दी बधाई

ADMIN DESK

युवक की हत्या का प्रयास के शातिर फरार आरोपी को जशपुर पुलिस टीम ने बेंगलूरू (कर्नाटक) से दबोचा….

PAPPU SONI

बहन का देर रात घर लौटना भाई को गुजरा नागवार, उतारा मौत के घाट! खून से लथपथ मिली लाश

ADMIN DESK

Leave a Comment