CG पीएससी भर्ती घोटाला: पूर्व अध्यक्ष सोनवानी समेत कई अफसरों-नेताओं के खिलाफ FIR

1 Min Read

CG News: रायपुर : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की भर्ती में गड़बड़ी और भ्रष्टाचार के आरोप में पीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी, सचिव, परीक्षा नियंत्रक समेत अन्य अधिकारियों के खिलाफ बालोद जिले के अर्जुंदा थाने में एफआइआर हुई है।

Also Read: Raigarh News : धौंराभांठा में महिला प्रो कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ भव्य उद्घाटन…

 

CG News : 2019 के बाद लोक सेवा आयोग की जितनी भी भर्ती परीक्षाएं हुई हैं, पुलिस उन सभी की जांच करेगी। कहा जा रहा है कि जल्द ही सोनवानी सहित अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी हो सकती है। बता दें कि पीएससी की परीक्षा में हुई गड़बड़ी को लेकर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने भी केस दर्ज किया है। साथ ही सरकार ने सीबीआइ जांच की अनुशंसा भी की है।

Share This Article
Leave a Comment