CG: लिव इन रिलेशनशिप में रहना चाहता था 72 साल का बुढ्ढा , युवती ने किया फोन मैं आपके पास आ रही हूं और….
छत्तीसगढ़. 72 साल के बुजुर्ग लिव इन रिलेशनशिप (live in relationship) में रहना चाहते थे. एक अखबार में उन्होंने इसका विज्ञापन देखा था और उन्होंने उस महिला से दिए गए फोन नंबर पर संपर्क किया. ये पूरा मामला बिलासपुर (Bilaspur) के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के जरहाभाठा मंझवापारा का है.
[img-slider id="274450"]
महिला ने बुजुर्ग को झांसे में लेकर करबी सवा लाख रुपए की चपत लगाई है, जिसके बाद अब बुजुर्ग ने पुलिस से मदद मांगी है. पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वे शिक्षा विभाग से रिटायर्ड है. पत्नी का स्वर्गवास होने से पेपर एड के माध्यम से रिलेशनशिप में रहने का विज्ञापन देखा था.
दिए गए फोन नंबर पर जब उन्होंने बात की तो आरोपी युवती ने 8500 रूपया जमा करवाएं. आरोपी ने अपना नाम बुजुर्ग को अंजू यादव उर्फ अंजू साहू बताया था. पुलिस (Police) के मुताबिक पीड़त का नाम मिर्जा असीम बेग है.



