CG Accident : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार पंचायत सचिव को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत, चालक फरार…

राजनांदगांव। CG Accident जिले के खैरागढ़ ब्लाक के ग्राम मदनपुर निवासी पंचायत सचिव समयलाल साहू की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बताया जाता है कि समय लाल अपने निजी काम से ग्राम सालिहा गया था। वहां से वह अपनी बाइक से खैरागढ़ लौट रहा था, तभी ग्राम मोटेरा के पास तेज रफ्तार ट्रेक्टर ने अपनी चपेट में ले लिया।

[img-slider id="274450"]

आनन-फानन में समय लाल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक बफरा में पंचायत सचिव के पद पर पदस्थ था। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। कुछ देर बाद ट्रेक्टर चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने बताया कि मृतक के सिर व शरीर के अंदरुनी हिस्सों में गंभीर चोंटें आई थी। इधर, मामले में पुलिस ने ट्रेक्टर चालक के खिलाफ धारा 304 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button