छत्तीसगढ़न्यूज़

CG Accident : तेज रफ्तार बाइक ने पैदल जा रहे युवक को मारी टक्कर, एक की गई जान, दो घायल…

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

कोरबा। CG Accident जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के तानाखार मुख्य मार्ग में बाइक सवार दो युवकों ने पैदल जा रहे एक युवक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाद बाइक सवार दोनों युवक गिर गए। जिससे बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो युवक घायल हो गए है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

बता दें कि बाइक सवार दो युवक बांगो की ओर से आ रहे थे। तभी तानाखार मुख्य मार्ग पर सड़क पर पैदल चल रहे राहगीर को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में वाहन की रफ्तार तेज होने के चलते बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर गया और चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, पीछे बैठा हुआ युवक सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा और राहगीर को भी गम्भीर चोंटे आई हैं। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया है।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button