छत्तीसगढ़न्यूज़

CG Accident : तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक फरार…

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

जशपुर।  जिले के बगीचा-रनपुर मार्ग में एक तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया जिससे बाइक के परखच्चे उड़ गए। वहीं बाइक चालक की मौत हो गई। घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस जांच में जुट गई है।

बता दें कि शुक्रवार की सुबह बाइक सवार कुनकुरी से रनपुर की ओर जा रहा था, तभी कुरकुंगा के पास सामने से आ रही बोलेरो वाहन ने ठोकर मार दिया। बोलेरो की ठोकर से युवक की बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतक लोढा अंबा गांव का रहने वाला था और वह सुबह-सुबह अपने रिश्तेदार के यहां रनपुर जा रहा था।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button