छत्तीसगढ़न्यूज़

CG BIG Accident : ट्रक ने बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर, 2 की मौत-एक घायल, जानिए कहां हुआ ये खौंफनाक हादसा?

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका

बिलासपुर/मुंगेली : जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया. यहाँ एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। वहीं एक युवक घायल हुआ है। ये सभी गाड़ी सीधी करवाकर बाइक से वापस लौट रहे थे। मगर रास्ते में ट्रक ने इन्हें टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। हादसा मुंगेली जिले से लगे जूनापारा चौकी क्षेत्र में हुआ है।

बिलासपुर जिले का भंवराकछार निवासी दीपक यादव (25) अपने साथी अभय पाठक(26) और राजेंद्र कुमार के साथ टिंगीपुर गया हुआ था। ये सभी किसी ठेकेदार के लिए काम करते हैं। बताया गया है कि ठेकेदार की कोई गाड़ी टिंगीपुर में पलट गई थी। जिसे सीधा करने के लिए ये सभी गए हुए थे।

बताया जा रहा है कि सभी गाड़ी सीधी करवाने के बाद लौट रहे थे। ये अभी लोरमी-बिलासपुर मार्ग पर भंवराकछार के पास पहुंचे थे। उसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक ने इन्हें टक्कर मार दी। जिसके चलते मौके पर ही दीपक और अभय की मौत हो गई। जबकि राजेंद्र घायल हो गया था। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर गाड़ी छोड़कर मौके से भाग निकला।

वहीं हादसे की सूचना पर आस-पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस को भी सूचना दी गई थी। खबर लगते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इसके अलावा घायल को तखतपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार किया जा रहा है।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button