CG Accident : तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने स्कूटर को मारी टक्कर, युवक की गई जान…

दुर्ग। CG Accident जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के ड्रीम सिटी के पास एक तेज रफ्तार बोलेरो वाहन के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए स्कूटर सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटर सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उपचार के दौरान घायल युवक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को जांच में लिया है।

बता दें कि विश्व बैंक कालोनी भिलाई निवासी सागर भोई बीती रात अपने घर से स्कूटर में सामान लेने के लिए गया था। इसी दौरान ड्रीम सिटी के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने स्कूटर सवार सागर को टक्कर मार कर फरार हो गया। टक्कर इतना जबरदस्त था कि स्कूटर सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।

इसके बाद पुलिस ने शव को मरचुरी में रखवा दिया। रविवार को शव का पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंपा गया। पुलिस ने बताया कि, दुर्घटना करने वाला वाहन बोलेरो था। उसका नंबर कोई नोट नहीं कर पाया। वह तेज गति से आया और दुर्घटना करने के बाद फरार हो गया। वहीं आस-पास में लगे सीसीटीवी फुटेज से पुलिस जानकारी खंगाल रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन को जब्त किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button