छत्तीसगढ़न्यूज़

CG BREAKING : पुलिस ने पकड़ा नोटों का बंडल, संदिग्धों को यूं दबोचा, जानिए पूरा मामला?

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका

राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में नोटों की गड्डी पकड़ाई हैं. पुलिस ने संदिग्धों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब 14,80,000 रुपये बरामद किया है.

जानकारी के अनुसार, राजनांदगांव पुलिस ने 14 लाख 80 हजार रूपये जब्त किया है. कोतवाली थाना क्षेत्र बस स्टैण्ड चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति से नगदी रकम 8.50.000 रूपये जब्त और सोमनी थाना क्षेत्र वाहन चेकिंग के दौरान 6 लाख 30 हजार रूपये जब्त किया गया है. पुलिस नगद जब्ती कर आगे की कार्रवाई कर रही है. आगामी चुनाव को देखते हुए संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच कार्रवाई जारी रहेगी.

बता दें कि चुनाव के मद्देनजर प्रदेश भर में पुलिस एक्टिव मोड़ पर है और लगातार संदिग्धों पर कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में मंगलवार को राजधानी रायपुर में 80 लाख रुपये कैश बरामद किया गया और कुछ दिन पहले कवर्धा के चिल्फी थाना चेक पोस्ट पर एक करोड़ कैश के साथ 4 लोगों को गिरफ्तार किया था.

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button