
CG BREKING : दो समुदाय के बीच खूनी संघर्ष,एक की मौत…पुलिस अधिकारी भी घायल…मौके पर पहुँचे SP ने…
बेमेतरा बेमेतरा से एक बड़ी खबर आ रही है।यहाँ दो समुदाय के बीच हुए खूनी संघर्ष और पथराव में एक 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जबकि पुलिस जवानों की भी घायल होने की खबर मिल रही है। जानकारी के मुताबिक पुलिस जवानों पर भी पत्थरबाजी हुआ और बीच बचाव कर रहे एक पुलिस अधिकारी गंभीर रूप से घायल है. बताया जा रहा है की एएसआई बी आर ठाकुर बुरी तरह घायल हो गए है।
जानकारी मिल रही है की इस हमले में एक युवक की मौत की खबर है।वहीं कुछ लोग घायल हुए है। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साजा में उपचार के लिये भर्ती कराया गया है। घटना साजा थाना इलाके के बिरनपुर बताई जा रही है। खबर है, इलाके में पहले से लव जिहाद के एक मामले की वजह से दो पक्षों में तनाव की स्थिति थी। वहीं हालात अभी नियंत्रण में बताए जा रहे हैं। वहीं बेमेतरा एसपी मौके पर पहुंच गए हैं। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किये गये हैं।
वहीं मामले पुलिस बलवा मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।इधर पंचनामा कार्रवाई के बाद पुलिस आरोपियों की धड़पकड़ शुरु कर दी है।वहीं गाँव को छावनी में तब्दील किया गया हैं,