छत्तीसगढ़न्यूज़

CG Crime : पत्नी ने बेरहमी से की पति की हत्या, वारदात को अंजाम देकर बोली-मेरी आत्मा ने इसे मार डाला, फिर… जानिए पूरा मामला?

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

CG Crime : भिलाई : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक महिला ने अपने पति की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव के पास आग जलाकर बैठी रही। आग में अपने बाल काटकर जला रही थी। उसका देवर जब वहां पहुंचा तो बोली मेरे अंदर की आत्मा ने तेरे भाई को मार दिया है।

इधर मृतक के भाई अनूप सोनी ने पुलिस को फौरन फोन पर जानकारी देते हुए कहा, उसकी भाभी संगीता सोनी (35 साल) मानसिक रूप से बीमार थी। गुरुवार देर रात 11:30 बजे के करीब उसने अपने पति दिलीप सोनी (45 साल) की हत्या कर दी है। जिसके बाद सुपेला पुलिस मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पूरी घटना कृष्णा नगर बजरंग चौक सुपेला की है।

मानसिक रूप से बीमार थी संगीता
अनूप सोनी के मुताबिक, दिलीप सोनी के घर से देर रात धुंआ निकल रहा था। इसके बाद उसने अपनी बहन को बुलाया और दिलीप के घर पहुंचकर दरवाजा खटखटाया। तो उसकी भाभी संगीता (आरोपी महिला) बोली उसने तेरे भाई को मार दिया है। मैं काफी घबरा गया था। संगीता को दरवाजा खोलने के लिए बोला तो दरवाजा नहीं खोली।

इसके बाद छत के रास्ते गया और अंदर देखा तो भाई बेड पर मरा पड़ा था और संगीता शव के पास जमीन पर आग जलाकर बैठी थी। मृतक दिलीप पेशे से ट्रक ड्राइवर है। उसके दो बेटे अरमान और समीर हैं।

अनूप सोनी ने बताया, उसकी भाभी संगीता बेड के बगल से आग जलाकर बैठी थी। वो हंसिया से अपने बाल काटकर आग में डाल रही थी। उसके हाथ में एक दुपट्टा था। उसे भी वो जला रही थी। उसी दुपट्टे से उसने दिलीप का गला घोंटा था।

अनूप ने बांस के सहारे अपने भाई को जगाने की कोशिश की, लेकिन जब वो नहीं बोला तो वो नीचे आया और संगीता से दरवाजा खुलवाया। उस समय संगीता काफी आवेश में थी और अजीब हरकत कर रही थी। इसलिए घर वालों ने उसे बाथरूम में बंद कर दिया। इसके बाद उन्होंने सुपेला पुलिस को मामले की सूचना दी।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button