जिले का नाम बालोद-दल्लीराजहरा करने की मांग, व्यापारियों ने निकाली रैली

जिले का नाम बालोद-दल्लीराजहरा करने सहित नौ सूत्री मांगों को लेकर राजहरा के सैकड़ों व्यापारियों ने मोटरसाइकिल रैली निकाल कर कलेक्टर कुलदीप शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान व्यापारियों के साथ नगर पालिका अध्यक्ष सहित तमाम कांग्रेसी व जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

दल्लीराजहरा। मंगलवार को दल्ली राजहरा शहर को विकसित करने साथ ही जिले का नाम बालोद-दल्लीराजहरा करने सहित नौ सूत्री मांगों को लेकर राजहरा के सैकड़ों व्यापारियों ने मोटरसाइकिल रैली निकाल कर कलेक्टर कुलदीप शर्मा से मुलाकात की। कलेक्टर ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि यथासंभव प्रयास किया जाएगा और उनकी मांगों को पूर्ण किए जाने की कोशिश की जाएगी। इसके साथ ही कुछ मांगे शासन स्तर पर हैं शासन को प्रेषित किया जाएगा। इसके साथ ही अन्य मांगों पर विचार कर संबंधित विभाग में भेजा जाएगा। व्यापारियों की मानें तो दल्लीराजहरा जो पहले एक लाख चालीस हजार की आबादी वाला शहर हुआ करता था। अब महज 40 हजार में ही सिमट गया है।

इलाके का नहीं हो पाया विकास
व्यापारियों की इस मांग का प्रमुख कारण विकास नहीं होना है। राजहरा माइंस के कारण भिलाई इस्पात संयंत्र चलता है। ऐसे में दल्लीराजहरा का विकास नहीं हुआ है। व्यापारियों की प्रमुख मांग में दल्लीराजहरा नगर में शासकीय कार्यालयों के कुछ विभाग खोलना, 100 बिस्तर अस्पताल जल्द निर्माण करना, भूमि आवंटन पट्टा देना, केंद्रीय विद्यालय खोलना, बायपास मार्ग बनाना और अन्य विकास कार्यों को लेकर व्यापारियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौपा है। इस दौरान व्यापारियों के साथ नगर पालिका अध्यक्ष सहित तमाम कांग्रेसी व जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

मंगलवार बंद के दिन दल्लीराजहरा के सैकड़ों व्यापारियों ने जिला मुख्यालय में कुच किया और अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इसके साथ-साथ इस उपस्थिति ने व्यापारियों की एकजुटता और शक्ति प्रदर्शन भी दिखा। इस दौरान सभी व्यापारियों ने हाथों में तख्ती लेकर प्रदर्शन किया। वहीं, मांगे पूरी नहीं होने पर आने वाले विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी भी दी।

जनदर्शन में दिव्यांग को मिला व्हीलचेयर
मंगलवार को जनदर्शन कक्ष में कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने लोगों से भेंटकर उनकी समस्याएं सुनीं। इसके साथ ही उन्होंने जल्द निदान करने अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर ने बालोद विकासखंड के ग्राम ओरमा के दिव्यांग युवक ओमप्रकाश की मांग पर तत्काल उसे व्हीलचेयर प्रदान किया। जिससे कि उसे आने-जाने में सुविधा हो सके। कलेक्टर ने दिव्यांग ओमप्रकाश से बातचीत कर उनके मांगों एवं समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने दिव्यांग ओमप्रकाश को जीवन निर्वाह के लिए व्यापार करने की भी समझाया। कलेक्टर ने उप संचालक समाज कल्याण विभाग को तलब कर ओमप्रकाश के व्यापार के लिए लोन स्वीकृत करने तथा पेंशन योजना का लाभ देने के लिए तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button