
रायपुर महिला हुई 6 लाख रूपये के जेवरात सहित नगदी 5 हजार की ठगी की शिकार दो अज्ञात लोगों ने घटना को अंजाम दिया:-
आशीष तिवारी रायपुर
रायपुर। राजधानी रायपुर में आज एक महिला 6 लाख रुपये के जेवरात सहित नगदी 5 हजार रूपये की ठगी का शिकार हो गई हैं। वही आरोपी महिला को कागज की नकली नोट की गड्डी थामा कर लाखों के जेवरात ठगों ने पार कर दिए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार दो अज्ञात ठगों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है, धोखाधड़ी करके ठग फरार हो गए हैं। यह घटना शहर के सबसे व्यस्त इलाके गोलबाजार थाना क्षेत्र की है।