CG Crime : बच्चे का अपहरण करने वाले दंपत्ति गिरफ्तार, पुलिस ने किया चैंकाने वाला खुलासा…

2 Min Read

जांजगीर-चांपा। CG Crime जिले के बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम शनिचराडीह से 10 साल के मासूम बच्चे का अपहरण करने वाले दंपत्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी दंपत्ति के पास से बच्चे को बरामद कर उसके दादी का सौंप दिया है। थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने बताया कि ग्राम शनिचराडीह की रहने वाली बुजुर्ग महिला ने थाना में शिकायत किया कि वो अपने पोते-पोती के साथ रहती है।

उसके बेटे-बहू कमाने के लिए उत्तर प्रदेश के घाटमपुर गए हैं, जहां वे ईंट भट्ठे में काम करते हैं। बुजुर्ग ने बताया कि उसके बेटे-बहू को कमला बाई ही ईंट भट्ठे में काम करने के लिए ले गई थी। इसके बाद वो 6 फरवरी को 12 बजे दोपहर में आई और उसके 10 साल के पोते को ये कहकर अपने साथ ले गई कि वो उसकी स्किन प्रॉब्लम का इलाज कराएगी। आरोपी महिला ने बच्चे को शाम तक वापस लेकर आने की बात कही थी। वो उसे अकलतरा लेकर गई थी। देर शाम तक भी महिला बच्चे को लेकर नहीं आई और फोन करके कहा कि अगर 75 हजार रुपए उसे नहीं दिए गए, तो वो बच्चे को वापस नहीं लौटाएगी।

अगर पोते को वापस पाना चाहती हो, तो 75 हजार रुपए दो। आरोपी महिला कमला बाई ने बुजुर्ग से कहा कि बच्चे के माता-पिता ने उससे 75 हजार रुपए उधार लिए हैं, जिसे वो वापस नहीं कर रहे हैं, इसलिए उसने बच्चे को बंधक बना लिया था और जब तक उसके रुपए वापस नहीं मिलेंगे, बच्चा उसी के पास रहेगा। पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर महिला के घर से 10 वर्षीय बालक को पोड़ी भाटा वार्ड नंबर- 2 से बरामद किया और दोनों आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। बच्चे को सकुशल उसकी दादी को सौंप दिया गया है।

Share This Article
Leave a Comment