छत्तीसगढ़न्यूज़

CG CRIME : सरकारी स्कूल में मिली 8 साल के मासूम की लाश, इलाके में फैली सनसनी, जांच में खुलेगा राज

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जिंदल प्लांट के पास चिराईपानी गांव के सरकारी स्कूल में 8 साल के बच्चे की लाश मिली है. प्रथम दृष्टया में मामला हत्या का बताया जा रहा है. पुलिस, डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में कर रही है. बताया जा रहा है कि मृतक बालक उसी स्कूल का छात्र था.

जानकारी के मुताबिक बच्चा कल से लापता था. गुरुवार सुबह कुछ अन्य बच्चों ने उसकी लाश देखी तो तत्काल इसकी सूचना ग्रामीणों को दी. जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. मृतक छात्र के गले में चोट का निशान नजर आ रहा है. प्रथम दृष्टया में मामला हत्या का नजर आ रहा है. पुलिस ग्रामीणों से और मृतक छात्र के दोस्तों से पूछताछ कर रही है.

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button