CG Crime : युवक ने अपने दोस्त टंगिया से मारकर की हत्या, साक्ष्य छिपाने शव को फेंका कुंए में, आरोपी गिरफ्तार…

सरगुजा। CG Crime जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र के नर्मदापुर के एक घर के कुंए से पुलिस ने शव बरामद किया था। जिसकी गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मामले में पुलिस ने मृतक के दोस्त को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि उधार में दिए हुए पैसे को मांगने पर युवक ने उसकी हत्या कर शव को कुंए में फेंक दिया था।

[img-slider id="274450"]

मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि 2 दिन पूर्व गांधीनगर थाना क्षेत्र के नर्मदापुर में एक घर के कुंए से एक लाश बरामद की गई थी। जांच में पता चला कि शव गया के रहने वाले सुधीर साव का है जो कि करीब 7-8 सालो से अंबिकापुर में रहता था और कबाड़ी का काम करता था। उसकी दोस्ती गांधीनगर इलाके के रहने वाले संजीव दास से थी। मृतक सुधीर ने संजीव को 5 हजार रूपये उधार दिए थे। घटना दिनांक को मृतक आरोपी के घर पहुंचकर अपने पैसे वापस मांग रहा था, इतने में दोनों के बीच विवाद बढ़ा और आरोपी संजीव दास ने घर में रखे टंगिया से मारकर अपने ही दोस्त सुधीर की हत्या कर दी।

इतना ही नहीं उसने मृतक के शव को पत्थर से बांधकर कुए में फेंक दिया और मौके से फरार हो गया। गांधीनगर पुलिस ने जब शव बरामद किया तो आरोपी फरार था ऐसे में आरोपी की पतासाजी के दौरान आरोपी के प्रतापपुर में छुपे होने की जानकारी मिली। ऐसे में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की गिरफ्त में आते ही आरोपी ने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी आपराधिक किस्म का है औऱ पहले भी चोरी के आरोप में जेल की हवा खा चुका है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या व साक्ष्य छूपाने का मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button