छत्तीसगढ़

CG News : कटघोरा वनमंडल के एतमानगर व केंदई रेंज में हाथियों की दहशत

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

CG News : कोरबा। कटघोरा वनमंडल के एतमानगर व केंदई रेंज में हाथियों की दहशत कायम है। जहां एतमानगर में 36 हाथियों का दल विचरण कर रहा है वहीं 12 हाथी केंदई रेंज में हैं। हाथियों के विचरण करने से ग्रामीण भयभीत हैं। वहीं वन विभाग इन हाथियों की निगरानी मैदानी अमले के अलावा ड्रोन कैमरे से कर रहा है।

Also Read: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, बिलासपुर गोकुलधाम का मामला

हाथियों की लगातार निगरानी के बाद भी उत्पात मचाए जाने की संभावना बनी हुई है, जिसे देखते हुए वन अमला सतर्क है। हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीणों को खतरा भी बढ़ गया है। वन अमला गांव में मुनादी कराकर ग्रामीणों से हाथियों की मौजूदगी वाले जंगल की ओर न जाने की सलाह दी जा रही है।

 

CG News : वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक 23 हाथी एतमानगर रेंज अंतर्गत मड़ई क्षेत्र व 13 पचरा में घूम रहे हैं, जबकि केंदई रेंज के लालपुर में 11 व एक हाथी साल्ही पहाड़ में मौजूद है। जिनकी निगरानी लगातार की जा रही है। इधर कोरबा वनमंडल के कुदमुरा रेंज के अमलडीह में 36 हाथियों की अचानक धमक हो गई थी जो आगे बढक़र सरगुजा की सीमा पर चला गया है। हाथियों के दल ने सरगुजा जिला सीमा जाने के पहले रास्ते में मालीकछार व बलसिंघा गांव में धान की फसल को रौंदकर ग्रामीणों की मेहनत पर पानी फेर दिया है।

भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button