चाणक्य नीति: मनुष्य का स्वभाव होता है कि वह कभी संतोष नहीं करता है। उनकी इच्छाएं बहुत होती हैं। वह दिन ज्यादा से ज्यादा पाने की ख्वाहिश रखता है। चाणक्य कहते हैं कि कुछ चीजों में व्यक्ति को संतोष करना चाहिए। अगर इन चीजों में व्यक्ति ने संतोष नहीं किया तो जीवन कष्टकारी बन सकता है। हालांकि कुछ जगहों पर व्यक्ति को असंतोष भी दिखाना चाहिए। चाणक्य ने एक श्लोक में वर्णन किया है कि आखिर किन चीजों में मनुष्य को संतोष करना चाहिए और किन चीजों में नहीं। पढ़ें आज की चाणक्य नीति-
संतोषषस्त्रिषु कर्तव्यः स्वदारे भोजने धने
त्रिषु चैव न कर्तव्यो अध्ययने जपदानयोः।चाणक्य कहते हैं कि अगर पत्नी सुंदर न हो तो भी संतोष करना चाहिए। कैसी भी परिस्थिति क्यों ना हो, लेकिन विवाह के बाद कभी किसी पुरुष को अन्य स्त्री के पीछे नहीं भागना चाहिए। ऐसा करने से उसका जीवन बर्बाद हो सकता है। हर व्यक्ति को पत्नी की बाहरी सुंदरता से ज्यादा उसके गुणों को देखना चाहिए। एक सुशील व संस्कारी पत्नी किसी भी व्यक्ति का जीवन खुशियों से भर सकती है।
चाणक्य नीति: आखिरी समय तक ये 4 चीजें निभाती हैं साथ, मुश्किल घड़ी में भी व्यक्ति का बनती हैं सहारा
चाणक्य आगे कहते हैं कि भोजन कैसा भी मिले, लेकिन उसे प्रसाद समझकर हमेशा ग्रहण करना चाहिए। दुनिया में ऐसे कई लोग हैं जिन्हें भोजन नसीब नहीं होता है। इसलिए जब भी इस तरह के ख्याल आएं तो हमेशा उन लोगों के बारे में सोचना चाहिए। चाणक्य कहते हैं कि भोजन बहुत नसीब वालों के ही भाग्य में होता है।
चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति के पास जितना धन हो, उसमें ही संतोष करना चाहिए। पैसों की चाहत में व्यक्ति को कभी भी गलत काम नहीं करने चाहिए। न ही किसी दूसरे के धन पर बुरी नजर डालनी चाहिए। चाणक्य कहते हैं कि ये आदतें जीवन में आगे चलकर मुश्किलों में डालती हैं। इसलिए आय के हिसाब से ही धन खर्च करना चाहिए और उसमें संतोष करना चाहिए।चाणक्य आगे बताते हैं कि आखिर व्यक्ति को किन बातों में असंतोष रखना चाहिए। यानी हमेशा आगे बढ़ने की मंशा होनी चाहिए। नीति शास्त्र के अनुसार, अध्ययन, दान और तप में व्यक्ति को कभी भी संतोष नहीं करना चाहिए।
Read Next
3 days ago
धनतेरस और दिवाली पर सोने की कीमतों का रिकॉर्ड उछाल, लेकिन स्मार्ट खरीदारी से बचत संभव
1 week ago
JSW MG Motor India ने लॉन्च किया Windsor Inspire Edition, सिर्फ 300 यूनिट्स होंगे उपलब्ध
1 week ago
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर का भारत दौरा: दोनों देशों के बीच संबंधों में नई ऊर्जा
1 week ago
10 अक्टूबर को मनाया जाएगा करवा चौथ, पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए महिलाएं रखेंगी निर्जला व्रत
1 week ago
गाजा में इजरायल का बड़ा हवाई हमला, 40 से अधिक फिलिस्तीनी मलबे में दबे; ट्रंप की शांति योजना के बीच बढ़ा तनाव
4 weeks ago
AIOCD ने ऐतिहासिक GST 2.0 सुधार का किया स्वागत मरीजों को अब बड़ी राहत
3rd September 2025
लास वेगास के अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में चयनित हुई छत्तीसगढ़ी फिल्म स्क्रीन
29th August 2025
भारत-जापान शिखर सम्मेलन : निवेश, तकनीक और रक्षा सहयोग पर बनी सहमति
26th August 2025
श्री गणेश महामहोत्सव पर विशेष …आचार्य रजनीकांत शर्मा
19th August 2025
केंद्रापाड़ा : औल क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, नदी पार करते वक्त डूबीं 73 भैंसें, गांव में मातम
Back to top button