छत्तीसगढ़न्यूज़

CG News : बीएससी की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट लिख किया चौकानें वाला खुलासा…

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में बीएससी फाइनल ईयर में पढ़ने वाली 22 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसकी लाश घर के कमरे में फंदे से लटकी मिली। पुलिस को कमरे से एक कॉपी में लिखा सुसाइड नोट भी बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि युवती ने डिप्रेशन में आकर खुदकुशी की है।

पुरानी भिलाई थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि उन्हें गुरुवार को सूचना मिली की विश्वबैंक कॉलोनी में एक कॉलेज छात्रा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। थाना प्रभारी ने तुरंत एक टीम को मौके पर भेजा। पुलिस ने पाया कि घर के अंदर कमरे में एक युवती फंदे से लटकी हुई है। पूछताछ में उसका नाम पूजा बघेल बताया गया। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा और युवती के शव को नीचे उतरवाया। तब तक युवती की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने पंचनामा की और कार्रवाई के बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button