
दिनेश दुबे
आप की आवाज
*ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल की प्राचार्या एवं डायरेक्टर, समाधान महाविद्यालय की डायरेक्टर, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन बेमेतरा की संरक्षक सदस्य अलका तिवारी जो कि विज्ञान से स्नातक, शिक्षा में स्नातकोत्तर (एम एड) एवं मास्टर इन फिलोसॉफी (एम फिल) की पढ़ाई की हुई हैं। आपको पिछले 18 वर्षों से लगातार शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए THEOPHANY UNIVERSITY द्वारा इंडिया हैबिटेट सेंटर, लोधी रोड, दिल्ली में आयोजित वर्ल्ड रिसर्चर समिट 2022 में पी एच डी की उपाधि से सम्मानित किया गया। इस गरिमामयी वर्ल्ड रिसर्चर समिट में केंद्र सरकार दिल्ली के 3 प्रतिनिधि, 3 यूनिवर्सिटी के वाईस चांसलर और भारत देश के 100 से अधिक शिक्षाविद उपस्थित थे।
अलका तिवारी 2 वर्ष नवोदय विद्यालय माना कैम्प, रायपुर में विज्ञान विषय की शिक्षिका भी रही हैं और ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल की संस्थापक व संचालक हैं एवं पिछले 18 वर्षों से लगातार ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल में पूर्णकालिक प्राचार्या के रूप में शिक्षा एवं प्रबंधन का कार्य बहुत अच्छे तरीके से संचालित कर रही हैं।






