CG News : विधायक रेणुका सिंह नें किया वनांचल क्षेत्र रामगढ़ का दौरा…
जनता की समस्याओं से हुई रूबरू,क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं को दुरूस्त करने दिया भरोसा
CG News
*क्षेत्र की देवतुल्य जनता का हृदय से आभार-रेणुका सिंह*
विधायक रेणुका सिंह अपने रामगढ़ जनसंपर्क के दौरान जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह विधानसभा में आप सभी नें अपना प्यार और आशीर्वाद मुझे प्रदान किया मैं सदा आपकी आभारी रहूंगी और आपके हर सुख दुःख मैं आप मुझे अपने पास पाएंगे आपने मुझे विधायक बनाकर इस क्षेत्र की सेवा करने का जो अवसर दिया है मैं उसे पूरा करने का आपको भरोसा दिलाती हूँ।
*अबकी बार 400 पार*
रेणुका सिंह अपने जनसंपर्क के दौरान लोगों से अपील करते हुए कहा कि मोदी जी का नारा अबकी बार 400 पार को पार करना है और एक बार फिर से मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना है इसलिए आप सभी फिर से कमल छाप में वोट देकर भाजपा को विजयी बनाएं जिससे डबल इंजन की सरकार बन सके और देश सहित प्रदेश का चहुँमुखी विकास हो सके।
*भाजपा के 44 वें वर्षगाँठ पर भाजपाइयों को मिठाई खिलाकर दी बधाई*
CG News : भरतपुर सोनहत विधायक रेणुका सिंह नें भाजपा के 44वें वर्षगाँठ पर भाजपा कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर बधाई दी और कहा कि यह सभी भाजपा के जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं के अनेकों साल की मेहनत का फल है जो आज हम 4 से लेकर 400 पार लोकसभा सीट जीतने की बात व हिम्मत रखते है।



