न्यूज़

अगले बरस तू जल्दी आ के साथ श्री गणेशा की हुई विदाई

बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।
शनिवार को लवन सहित अंचल में मंगलमूर्ति भगवान गणपति की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। लवन नगर के विभिन्न स्थानों पर विराजित प्रतिमाओं को जुलूस के रूप में सिर्जन लिए अलग-अलग स्थानों पर ले जाया गया। डीजे की धून पर युवक नाचते-गाते निकले, जमकर गुलाल उड़़ा। अगले बरस तू जल्दी आ की मनोकामनाओ के साथ विसर्जन किया गया। इसके साथ ही दस दिवसीय गगणेशोत्सव सम्पन्न हो गया। शनिवार की दोपहर बाद गणपति प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला शुरू हो गया जो देर रात तक जारी रहा। विसर्जन के पूर्व घर-घर एवं नगर के चैराहों, काॅलोनियों में गणेशोत्सव समितियों विराजित भगवान गणपति की प्रतिमाओं की विशेष पूजा अर्चना के साथ यज्ञ हवन का भोग अर्पित करने के बाद महाआरती की गई। अनंत चतुर्दशी के मौके पर घरोे सहित विभिन्न प्रतिष्ठानों में स्थापित प्रतिमाओं का पूजन कर विदाई दी गई। इस दौरान नगर के प्रमुख तालाबों नदी घाटो तथा विसर्जन स्थलों में भारी भीड़ नजर आई। नगर के जाड़ा तालाब में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान बड़ी संख्या में हर उम्र लोग नजर आये। विसर्जन के दौरान नगर के प्रमुख तालाबों व नदी घाटो पर पुलिस के अधिकारी कर्मचारी व पुलिस स्टाॅफ मौजुद रहे।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button