
CG News : अर्धनग्न अवस्था में मिली महिला की लाश, रेप के बाद हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी…
बलौदाबाजार। CG News जिले के करही बाजार थाना क्षेत्र में एक अज्ञात महिला का खेत में अर्धनग्न अवस्था में शव मिला है। महिला का पूरी तरह से चेहरा काला पड़ने की वजह से उसकी पहचान करने में दिक्कत हो रही हे। महिला की शरीर को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसके साथ रेप के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बता दें कि घटना की जानकारी मिलने के बाद करही बाजार पुलिस मौके पर पहुंचकर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि, अभी तक महिला के मौत का कारण पता नहीं चल पाया है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। महिला की उम्र करीब 45 से 50 वर्ष के आसपास है। महिला ने काला ब्लाउज और लाल सफेद साड़ी पहनी हुई है। पुलिस मर्ग कायम कर महिला के परिजनों और घटना के कारणों का पता लगाने कोशिश कर रही है।